हनक, धमक व इकबाल रहित सपा सरकार में इज्जत सुरक्षित नहीं: भाजपा

Women are not safe in uttar pradesh: BJP
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने प्रदेश की सपा सरकार को हनक, धमक व इकबाल रहित सरकार करार देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है, बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। नौजवानों व किसानों के साथ धोखा हुआ है। उक्त बातें आजमगढ़ दौरे पर आये हुए प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कही। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार अन्तर्विरोध, अराजकता और असमंजस्य से पूरी तरह भरी है। बिजली के वायदे पर पूरी तरह फेल हुई है। एक तरफ तो बेरोजगारी भत्ता देने का नाटक हो रहा है, दूसरी तरफ कार्यरत कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं।

उन्हें कामों से हटाया जा रहा है। प्रदेश की अल्पसंख्यक बालिकाओं को तीस हजार रूपये देने की बात हो रही है, इसमें हमें कोई एतराज नहीं है किन्तु यह कार्य सभी वर्ग की बालिकाओं के लिए होना चाहिए। कन्या विद्या धन तो दिये जा रहे हैं लेकिन वहीं छात्राओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। जब बालिकाओं की इज्जत ही सुरक्षित नहीं रहेगी तो यह राशि किस काम की। बाजपेई ने कहा कि आजमगढ़ जनपद में सठियांव चीनी मिल बन्द पड़ी है वहां के कर्मचारी दो महीने से धरने पर बैठे हैं। पिछली बसपा सरकार ने चीनी मिलों को निजी हाथों में बेचने का काम किया था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी वादें में इसकी जांच और कार्यवाही की बात कही थी, किन्तु अभी तक इस मसले पर कोई कार्य आगे नहीं बढ़ा।

यदि सठियांव चीनी मिल शुरू नहीं कराते हैं तो वहां के कर्मचारियों के बकाये वेतन दे दिये जाये तथा जो कर्मचारी बाहर जाकर दूसरी चीनी मिलों में काम करने के लिए तैयार हो उन्हें वहां काम पर लगाया जाये। ‘नाच न आवे आंगन टेढ़ा'की कहावत चरित्रार्थ हो रही है। शासन तो चला नहीं पा रहे हैं, उल्टे अधिकारियों को दोषी ठहरा कर उनके सिर ठिकरा फोड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि किसानों के साथ गेहूं खरीद में धोखा हुआ अब कर्ज माफी के नाम पर तरह-तरह की बहानेबाजी की जा रही है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री का अपने मंत्रियों व विधायकों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है।

चारों तरफ अपराध, अराजकता का बोलबाला है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो अपराधी या तो प्रदेश से बाहर भाग जाते थे या फिर जेल में होते थे। इस सरकार में ऐसा क्यों नहीं हो पा रहा है? आजमगढ़ के भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह की पुलिस द्वारा पूर्वाग्रह पूर्वक की गयी बर्बर पिटाई पर तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकारें आती व जाती रहती हैं, पर ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित करके वक्त आने पर उनकी हैसियत बता दी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+