मैं सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं सीईओ भी हूं: शिवराज सिंह चौहान

चौहान ने अपने नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे यहां निवेश के लिए अनुकूल माहौल होने के साथ ही, कुशल लोग भी है। हम उद्योगों को आवश्यक बिजली और पानी 24 घंटे उपलब्ध कराते हैं।
चौहान ने कहा कि निवेश के लिए भूमि उपलब्ध करवाना हमारे लिए दो मिनट की बात है। हमारे पास औद्योगिक विकास के लिए 16,000 एकड़ भूमि क्षेत्र है। मैं सभी प्रोजेक्ट पर खुद ही नजर रखता हूं।
मध्य प्रदेश्ा के व्यावसायिक माहौल की प्रशंसा करते हुए चौहान ने कहा कि हमारे यहां खनन, पर्यटन, कृषि, खाद्यय प्रसंस्करण, वस्त्र, आटोमोबाइल, पावर, स्वास्थ्य, शिक्षा तकनीक प्रत्येक में निवेश और लाभ का अच्छा माहौल है।
उन्होने यह भी बताया कि 2005 से 2010 के दौरान हमारी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 12.7 प्रतिशत रही।












Click it and Unblock the Notifications