सोनिया ने क्यों नहीं की श्रीप्रकाश की खिंचाई?

यह सवाल इसलिये जायज़ है, क्योंकि यूपीए की अध्यक्ष इस समय सोनिया गांधी हैं। और जो गठबंधन सत्ता में हो, उसका यह दायित्व बनता है कि वो जनता के सवालों का जवाब दें। मजेदार बात तो यह है कि सोनिया गांधी ने गुजरात में आज जमकर मोदी सरकार की बुराई की। उन्होंने कहा कि यहां गरीबों को हक मांगने पर गोलियां मिलती हैं और महिलायें राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। हमारा सवाल यह है कि जिस देश के केंद्रीय मंत्री महिलाओं के लिये ऐसी सोच रखते हों, वहां के आम नागरिकों से आप क्या उम्मीद कर सकती हैं।
एक सवाल और दिमाग में खटकता है, कि जब इन्हीं मंत्री महोदय ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कहा था, "राहुल गांधी जब चाहे प्रधानमंत्री बन जायें", तो उन्हें कांग्रेस आलाकमान की ओर से तुरंत और कड़ी फटकार मिली थी। जाहिर है इससे यही साबित होता है कि यूपीए अध्यक्ष के लिये जनता से कहीं ऊपर उनके बेटे राहुल हैं।
ट्विटर पर जमकर हुई फजीहत
वरिष्ठ पत्रकार सुचेता दलाल (@suchetadalal) ने लिखा- क्या श्रीप्रकाश जी के पास पत्नी है? क्या वो हर दूसरे-तीसरे साल पत्नी बदलते हैं? उम्र क्या होती है? अगर पुरानी होती है तो क्या रिजेक्ट कर देते हैं।
स्मिता नायक (@smna17) ने लिखा- श्री प्रकाश जायसवाल पत्नियों के बारे में कह रहे हैं, क्या खुद वो रोज़ आईना देखते हैं?
सुनंदा वशिष्ठ (@sunandavashisht) ने लिखा- जायसवाल से माफी मंगवाने का कोई फायदा नहीं, आप ऐसे उनकी मानसिकता नहीं बदल सकते।
विनय रावत (@vinnipogo) लिखते हैं कि लगता है जायसवाल साहब पिये हुए थे, इसीलिये ओल्ड वाइन की जगह ओल्ड वाइफ बोल गये।












Click it and Unblock the Notifications