कांग्रेस की मदद के लिये केजरीवाल ने बनाई है पार्टी: सुब्रह्मण्यम स्वामी

स्वामी ने इस बात का दावा किया कि केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सहायता करने के लिए राजनीतिक पार्टी गठित की है। उन्होंने कहा कि अगले आम चुनावों में जनता के पास भ्रष्टाचार और आतंकवाद का मुद्दा मुख्य रुप से होगा। उन्होंने दावा किया कि जनता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए वोट करेगी। उन्होंने कहा कि अगले चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं आएगी।
मालूम हो कि मंगलवार को राजधानी दिल्ली के कंस्टिट्यूशनल क्लब में चल रहे इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यक्रम में अपनी पार्टी का ऐजेंडा जारी हो जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी ने जो कुछ भी सोचा है उसके बारे में हमने आप को बता दिया। हम सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन करने जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमें राजनीति नहीं आती लेकिन जनता के लिए हमें यह करना पड़ रहा है। देश में जनतंत्र के नाम की कोई चीज नहीं है और ना ही प्रजातंत्र नाम की कोई चीज है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने देश को लूटा है और जनता का इस्तेमाल करते हुए उसे धोखा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications