बीवी वाले बयान पर जायसवाल ने मांगी माफी
श्रीप्रकाश ने कहा कि उन्होंने जब यह बात कही थी तब ही उन्हें सूचना मिली थी कि भारत ने क्रिकेट में पाकिस्तान को हरा दिया है, जिसको सुनने के बाद वहां उपस्थित सभी लोग खुशी में झूमने लगे, जिसके चलते मैंने टिप्पणी की थी कि नई शादी की तरह नई जीत भी अच्छी लगती है।
लेकिन हम आपको बता दें कि श्रीप्रकाश जायसवाल ने रविवार को कानपुर स्थित केके कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में कहा था कि नई जीत और नई नई पत्नी का जश्न सब मनाते हैं। जैसे जैसे समय बीतेगा, जीत पुरानी होती जाती है, जैसे जैसे समय बीतता है पत्नी पुरानी होती जाती है, वो मजा नहीं रहता है।
जिसके बाद तो चारों ओर तूफान मच गया क्या आम क्या खास सभी ने श्री प्रकाश जायसवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिला आयोग, भाजपा नेता स्मृति ईरानी सबने जमकर श्री प्रकाश जायसवाल को इस बात के लिए लताड़ लगायी थी। इन सब का कहना था कि उन्हें कोई हक नहीं बनता कि महिलाओं की तुलना वो जीत से करें।
तो वहीं कुछ समाजसेवी लोगों ने कानपुर में श्रीप्रकाश जायसवाल का इस बात के लिए पुतला फूंका था और उनके खिलाफ नारेबाजी की। जबकि वहीं कांग्रेस की ओर कहा गया है कि जब कोयला मंत्री ने इसपर स्पष्टीकरण देते हुए माफी मांग ली है तो मामला यहीं खत्म हो जाना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications