अब 'मैं हू अन्‍ना' नहीं 'मैं हूं आम आदमी'

New topis prove Kejriwal’s party is all about ‘Aam Aadmi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। शायद सच ही कहा गया है कि समय परिवर्तन के साथ ही सबकुछ बदल जाता है। अब देखिये ना, कल तक इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन का प्रतीक रही टोपी "मैं अन्‍ना हूं" भी समय के साथ-साथ बदल गई। जन लोकपाल के लिये शुरु हुए आंदोलन की एक धारा राजनीति की तरफ क्‍या मुड़ी टोपी ने भी अपना मिजाज बदल दिया। कल तक जिस टोपी पर "मैं अन्‍ना हूं" लिखा होता था आज उसपर "मैं आम आदमी हूं" लिखा हुआ है। इस गांधी टोपी के नये अवतार में ना तो अन्‍ना को तब्‍बजो दी जा रही है और ना ही केजरीवाल को, अगर किसी को तब्‍बजो दी जा रही है तो वो है आम आदमी। जी हां मंगलवार को खुद अरविंद केजरीवाल भी 'मैं हूं आम आदमी' लिखी टोपी पहने दिखे।

आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टी का ऐलान करते ही नई टोपियां बिकने लगीं। 5 रुपये कीमत वाली यह नई टोपी लोगों को खूब पसंद आई। दिल्‍ली के कंस्टिट्यूशनल क्लब में केजरीवाल के कार्यक्रम के दौरान जब हमने वहां मौजूद लोगों से बात की तो उन्‍होंने कहा कि अब यह नई टोपी ज्यादा चलेगी। लोगों का कहना था कि इसपर किसी नेता का नाम नहीं लिखा है और नाम लिखा टोपी पहनना अच्‍छा भी नहीं लगता। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण सहित उनकी टीम के काफी लोगों ने यह टोपी पहनी थी। इस टोपी पर एक तरफ 'मैं हूं आम आदमी' और दूसरी तरफ 'मुझे जन लोकपाल चाहिए' लिखा हुआ था।

अरविंद केजरीवाल ने टोपी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह हमारी पार्टी की पहचान है। अरविंद ने साफ शब्‍दों में कहा कि अब वीआईपी कल्‍चर चेंज होगा और आम आदमी ही देश का वीआईपी होगा। अरविंद ने कहा कि मैं जिदंगी भर अब इस टोपी को पहनूंगा और जो मिलेगा उसे भी पहनाऊंगा। कार्यक्रम में आये लोगों ने कहा कि आंदोलन के तेवर के साथ ही साथ टोपी भी बदल गई। एक व्‍यक्ति ने कहा कि जब 'मैं हूं अन्ना' टोपी थी तो उसका मतलब था आई एम फाइटर यानी हम लड़ाई लड़कर अपना हक लेंगे। अब 'मैं हूं आम आदमी' टोपी दिखा रही है कि मैं या आम आदमी पीड़ित है। यही आम आदमी विकल्प देने की कोशिश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+