हिना-बिलावल लवस्टोरी में ISI का हाथ नहीं

बैंगलोर। हिना-बिलावल की प्रेम कहानी को दुनिया के सामने उजागर करने के पीछे आईएसआई का हाथ बताया जा रहा था क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) विदेशी मामलों के दस्तावेज को लेकर विदेश मंत्री हिना रब्बानी से खासा खफा है इसलिए उसने उनको बदनाम करने के लिए उनके प्रेम का कच्चा चिठ्ठा दुनिया के सामने खोल दिया।

जिसका जोरदार खंडन आईएसआई ने किया है उसने रविवार को साफ किया कि बांग्लादेशी टैबलायड में छपी हिना-बिलावल के मुहब्बत से उसका कुछ लेना-देना नहीं है और ना ही वो हिना रब्बानी को बदनाम करना चाहती है।

किसी से हिना का प्यार, उनका व्यक्तिगत मसला है, इस बारे में आईएसआई का कुछ लेना-देना नहीं है। आईएसआई ने कहा कि वो किसी भी मीडिया मदद से हिना के खिलाफ कोई भी मानहानि का अभियान नहीं चला रही है, यह सब मनगढंत बाते हैं।

आपको बता दें कि बांग्लादेशी टैबलॉयड के मुताबिक पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी और पाक राष्ट्रपति के बेटे बिलावल भुट्टों एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं। बिलावल हिना से 11 साल उम्र में छोटे हैं। हिना शादी-शुदा और दो बच्चों की मां हैं।

पिता जरदारी दोनों के रिश्ते को कबूलना नहीं चाहते हैं इसलिए बिलावल को हिना से दूर रहने की बात कह रहे हैं। लेकिन बिलावल बगावत पर उतर आये हैं और वो हर हालत में हिना से शादी करना चाहते हैं। हिना-बिलावल प्रेम कहानी हमारी जुबानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+