यूजीसी ने अवैध विश्वविद्यालयों की सूची जारी की

आयोग पहले भी जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रकार की सूची जारी कर चुका है। इस सूची में घोषित अवैध विश्वविद्यालय महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हैं। अवैध विश्वविद्यालयों की सूची विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।
आयोग ने इन अवैध विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यह सभी विश्वविद्यालय आयोग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं इन्हें डिग्री देने का कोई अधिकार नहीं दिया गया है। ऐसे में इनमें दाखिला लेने पर आयोग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
आयोग ने लोगों से अपील की है किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसके बारे में जानकारी कर लें की उसे विश्व विद्यालय से मान्यता दी गयी है कि नहीं। क्योंकि इन विश्वविद्यालयों की कोई भी डिग्री सरकारी नौकरियों के लिए मान्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications