भाजपा ने अखिलेश यादव को याद दिलाये वादे

भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल व डीजल समेत अन्य वस्तुओं पर वैट की दर अन्य राज्यों से ज्यादा है जबकि सपा ने वायदा किया था कि वह वैट की दर को अन्य राज्यों के बराबर कर देगी। उन्होंनें कहा कि सपा का वायदा था कि जिन चीजों पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा बिहार से ज्यादा कर लगता है उन्हें घटा कर उपरोक्त राज्यों के समकक्ष किया जायेगा। पार्टी की सरकार अब इस वायदे को भूल गयी है।
उन्होंनें कहा कि पंजाब और हरियाणा में डीजल पर नौ प्रतिशत, दिल्ली में साढ़े बारह प्रतिशत तथा बिहार में सोलह प्रतिशत वैट लगता है जबकि राज्य में इसकी दर 17 प्रतिशत से अधिक है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार पेट्रोल पर 27.55 प्रतिशत वैट वसूलती है। पाठक ने आम घरेलू चीजों फ्रिज व मोबाइल फोन आदि पर अतिरिक्त कर की दर एक प्रतिशत से बढ़ा कर डेढ़ प्रतिशत किये जाने की भी निंदा की।
उन्होंनें कहा कि डीजल पर वैट कम करने की मांग की तथा कहा कि इससे किसानों को भी लाभ होगा जिसका हिमायती होने का दावा सपा की सरकार करती रही है। बसों के किराये तथा मालभाड़े में वृद्धि के कारण बढ़े कई चीजों के दाम कम होंगे जिससे महंगाई का दंश झेल रही जनता को राहत मिलेगी। पाठक ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति से जनता का ध्यान हटाने के लिये सपा केन्द्र की संप्रग के विरोध का नाटक कर रही है जबकि असल में दोनों की मिलीभगत है।












Click it and Unblock the Notifications