स्‍वामी चिन्‍मयानंद को छोड़कर भागीं चिदर्पिता

हरिद्वार। साध्‍वी चिदर्पिता अपने गुरू परमार्थ आश्रम के परमाध्‍यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद के आश्रम से भागकर एक बार फिर अपने पति बीपी गौतम के पास लौट आई हैं। लगभग सवा महीने पहले वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आश्रम में भाग आई थी। वह ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में शरण ली हुई थी। उनका शारीरिक और मानसिक इलाज चल रहा था।

स्‍वामी चिन्‍मयानंद ने साध्‍वी की इस हरकत के बाद कहा कि भविष्‍य में चिदर्पिता के किसी भी परिस्थिति में होने पर साथ नहीं दिया जाएगा। आश्रम के संरक्षण में होने के कारण वहां के व्‍यवस्‍थापक दिवाकर तिवारी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। आपको बता दें कि लगभग एक साल पहले साध्‍वी ने स्‍वामी चिन्‍मयानंद पर अपहरण और बलात्‍कार का मामला दर्ज कराया था, उसके बाद उसने बदायूं निवासी बीपी गौतम से प्रेम विवाह किया था।

अभी कुछ दिन पहले साध्‍वी को हरिद्वार में घूमने हुए देखा गया था। गुरूवार सुबह चिदर्पिता आश्रम से बिना बताए कहीं चली हो गई थी। उनके मोबाइल पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। जुलाई माह में चिदर्पिता ने अपने पति के ऊपर उत्‍पीड़न और मारपीट का आरोप लगाकर घर छोड़ दिया और स्‍वामी चिन्‍मयानंद के आश्रम आ गई थी। उन्‍होंने बदायूं में पति के ऊपर मुकदमा भी दर्ज कराया था।

साध्‍वी ने पति के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मामला दर्ज कराया था। सूत्रों के अनुसार चिदर्पिता सफेद रंग की जाइलो से हरिद्वार से रवाना हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+