दिल्ली पुलिस करे राज ठाकरे पर मुकदमा दर्ज: कोर्ट

शर्मा ने आरोप लगाया था कि बीते 31 अगस्त को मुंबई में दिये गये अपने भाषण में राज ने मुंबई में बिहार के लोगों को घुसपैठिया कहा और उन्हें महाराष्ट्र से भगाने की धमकी दी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने अदालत में कार्रवाई रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को घुसपैठिया कहने के बयान पर राज के खिलाफ मामला दर्ज करने में कई कानूनी बाधाएं हैं। पुलिस ने कहा कि न तो यह बयान दिल्ली में दिया गया था और न ही किसी समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया था।
उसके बाद से गुरुवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इन सबके बावजूद पुलिस ने पहले ही कहा दिया था कि इस मुद्दे पर अदालत का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications