कश्मीर: राष्ट्रपति के दौरे के विरोध में लहराए काले झंडे

कड़े विरोध को देखते हुए पुलिस और एनएसजी के दस्ते ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही परिसर में विभिन्न जगहों पर लगे काले झंडों को हटा दिया है। जगह-जगह सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। प्रणव के दौरे के खिलाफ ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी ने 27 सितंबर को कश्मीर बंद का ऐलान किया है।
प्रणव मुखर्जी का राष्ट्रपति बनने के बाद पहले कश्मीर दौरा है। राष्ट्रपति बुधवार दोपहर के बाद तीन दिवसीय कश्मीर दौरे पर पहुंच रहे हैं। 27 सितंबर को वह कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वह डल झील का जायजा लेंगे और फिर एक बैठक को संबोधित करने के बाद 28 सितंबर को वापस दिल्ली लौट आएंगे।
बुधवार को राष्ट्रपति के सम्मान में राज्यपाल राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन करेंगे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए घाटी भर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications