जासूसी करने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करती है मोसाद

इजराइल की खूफिया एजेंसी मोसाद को ये महिलाएं कई बड़ी सफलताएं भी दिला चुकी हैं। इन महिला जासूसों ने ही विश्वासघात करने वाले एक पूर्व वैज्ञानिक को इजराइल वापस लाने के लिए अपने जाल में फंसाया था।
इजराइल की एक पत्रिका को दिए गये इंटरव्यू में एक महिला जासूस ने बताया कि उन्हें ये काम करते हुए ऐसा लगता है कि जैसे वह किसी फिल्म में काम कर रही हों। इस जासूस का कहना है कि महिलाओं को हमेशा ही लाभ मिलता है क्योंकि हर पुरूष के दिल में महिलाओं के लिए एक साफ्ट कार्नर होता है। लोग महिलाओं पर विश्वास भी जल्दी ही कर लेते हैं। अगर महिला खूबसूरत हो तो उसे हमेशा ही महिला होने का लाभ मिलता है और लोग आसानी से उसे अपने दिल का राज बता देते हैं।
जासूसी के काम में महिलाओं के इस्तेमाल के बारे में इस जासूस ने कहा कि हमें इस काम में कुछ भी गलत नहीं लगता है क्योंकि कोई भी तरीका गलत नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications