रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और बस में टक्‍कर, 9 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Nine engineering students killed as bus collides with train
सिवान। बिहार के सिवान जिले में एक दर्दनाक हादसे में नौ छात्रों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को इलाज के लिये प ास के अस्‍पताल में भर्ती कराया है। हादसा उस वक्‍त हुआ जब तेज रफ्तार से आ रही हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रैक क्रॉस कर रही एक बस से टकरा गई। बस एक इंजीनियरिंग कॉलेज की थी जो छात्रों को छोड़ने जा रही थी। इस हादसे के बाद से प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। स्‍थानीय लोगों ने ट्रेन रोक दिया है और विरोध कर रहे हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घटना 3 बजे की है। बिहार के सिवान जिले के चाप ढाला इलाके में रेलवे क्रॉसिंग से एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बस गुजर रही थी। बस में लगभग 30 से ज्‍यादा छात्र सवार थे। बस ट्रैक पार कर पाती उससे पहले ही उसपर हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस आ गई और बस से टकरा गई। इस घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार नौ छात्रों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक दर्जन से ज्यादा छात्रों को मामूली चोटें भी आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि रेलवे फाटक खुले होने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल ट्रेन सिवान में रुकी हुई है। मौके पर बचाव दल पहुंच गई है और लोगों की मदद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+