12 साल के बच्‍चे ने पुजारी को गोली से उड़ाया

Twelve years old boy shot a priest in Lucknow
लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर इलाके में एक बारह साल के लड़के ने मन्दिर के पूजारी को गोली मार दी। किशोर ने पूजारी को गोली इस वजह से मार दी क्योंकि उसने उसकी मां के साथ बदसलूकी की थी। मां के साथ हुए अभद्र व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने मंदिर के पुजारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

कृष्णानगर के भौलाखेड़ा निवासी राम आसरे अपनी पत्नी व बारह वर्षी बेटे प्रभात उर्फ बिट्टू के साथ रहता था। राम आसरे ने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी थी। उसके घर के पास शिव शक्ति शनि मंदिर है। मंदिर का पुजारी कमल किशोर तिवारी (26) रविवार की सुबह पुजारी कमल किशोर राम आसरे की परचून दुकान पर पहुंचा।

उसने राम आसरे से दूध का पैकेट और गुटखा मांगा। दुकानदार ने दोनों ही चीजें न होने की बात कही तो पुजारी भड़क गया और दुकानदार से उलझ गया। पति से बहस होती देख पत्नी साधना पाल भी आ गयी और पुजारी को समझाने का प्रयास करने लगी। साधना को बीच में बोलता देख पुजारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने साधना का हाथ पकड़ उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। मां के साथ अभद्रता होती देख प्रभात को गुस्सा आ गया और वह घर के अन्दर गया तथा पिता की लाइसेंसी बंदूक ले आया।

इससे पहले वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते प्रभात ने पुजारी को गोली मार दी। गोली उसके पेट और जांघ पर लगी और वह वहीं लहूलुहान अवस्था में गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुजारी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में परचून दुकानदार के नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग है इसलिए उसको बाल सुधार गृह भेजा जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+