घोटाले में नाम आने पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

अजीत ने कहा कि मेरे इस्तीफे से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं एनसीपी विधायक दल का नेता बना रहूंगा।मालूम हो कि राज्य में सिचाई मंत्रालय में तमाम घोटाले सामने आये हैं और जांच की मांग को लेकर विपक्ष ने तमाम मौकों पर अजित पवार का इस्तीफा मांगा था।
अजीत पवार पर यह आरोप था कि तमाम ठेके बिना टेंडर निकाले ही अपने करीबियों को दे दिये थे। सिंचाई मंत्री के खिलाफ खुद उनके ही विभाग के तमाम अधिकारियों ने सीएम को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी। विपक्ष के हंगामे के बीच कांग्रेस और एनसीपी की सरकार में तनाव पैदा हो गया था। इस्तीफा देते हुए पवार ने कहा कि वो राज्य हित के लिये इस्तीफा दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications