यूपी में बसपा कांग्रेस की बी-टीम बन गई है: भाजपा

सपा, बसपा और कांग्रेस अब एक साथ है। सपा कांग्रेस के प्रकोष्ठ की तरह ही यूपी में काम कर रही है और बसपा कांग्रेस की बी-टीम बन गयी है। श्री दीक्षित ने कहा कि सपा ने खुदरा व्यापार में प्रत्यक्षी विदेशी घुसपैठ का दिखावटी विरोध किया। डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन का स्वांग भी किया। भारत बंद में सपा भी शामिल थी। तृणमूल कांग्रेस ने इन्हीं मुद्दों पर सरकार से समर्थन वापसी की तो सपा-बसपा दोनो में संप्रग को बचाने के लिए समर्थन देने की होड़ लग गयी।
सपा केन्द्र की नीतियों का विरोध कर रही है, लेकिन यही नीतियां लागू करने की आरोपी संप्रग सरकार का समर्थन कर रही है। जनता सपा-बसपा से सारे सवालों का जवाब चाहती है। प्रवक्ता ने सवाल किया कि यूपी के मुख्यमंत्री आर्थिक बदहाली के लिये अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री को जिम्मेदार मानते हैं तो संप्रग का समर्थन क्यों कर रहे हैं?












Click it and Unblock the Notifications