एक रात में पांच हत्याओं से थर्राया मेरठ

Five murders in a night in Meerut city
मेरठ। प्रदेश का मेरठ जिला बीते चौबीस घंटों के दौरान हुईं पांच हत्याओं से गूंज उठा। मेरठ के तिगरी गांव में नहर के पानी के विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई, भतीजे और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि दूसरा मामला रसूलपुर गांव में हुआ जहां अवैध सम्बंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। दोनों ही मामलों में पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। पुलिस को अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र अन्तर्गत तिरगी गांव में रहने वाले करण सिंह (62) और उसके भाई ओमवीर (50) के बीच नहर के पानी को लेकर विवाद हुआ करता था। आए दिन होने वाले विवाद से गांव वाले भी खासे परेशान थे। दोनों में मारपीट भी हुआ करती थी। पुलिस के अनुसार रविवार की रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। घटना के कुछ समय बाद करण सिंह अपने 30 साल के बेटे प्रभात के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में उसका भाई ओमवीर और उसके साथियों ने पिता-पुत्र को रोका और दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गयी।

ओमवीर सिंह पूरी तैयारी के साथ था और उसने पिता पुत्र को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। बाप बेटे को मारने के बाद भी ओमवीर सिंह को शांति नहीं मिली वह करण सिंह के घर पहुंचा और उसकी पत्नी बाला देवी (57) को भी गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घरों में ताला लगाकर गांव से भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को सवेरे हुई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू हो गयी।

उधर रसूलपुर गांव निवासी नरेश की पत्नी मेनका (32) का गांव के ही युवक आकाश (21) से अवैध सम्बन्ध था। इस बात की जानकारी जब नरेश को हुई तो उसने अपनी पत्नी को समझाया और आकाश से दूर रहने की हिदायत दी। पति के मना करने के बाद भी मेनका ने आकाश से मिलना जुलना बंद नहीं किया। आकाश रविवार की देर रात मेनका से मिलने आया इसकी जानकारी नरेश हो गयी। गुस्से में आकर नरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+