जम्‍मू-कश्‍मीर: आतंकियों ने सरपंच को गोलियों से उड़ाया

Another Sarpanch shot dead in J&K
श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला इलाके में आतंकवादियों ने एक डिप्टी सरपंच (उप सरपंच) को उसके घर के पास ही मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने उप सरपंच को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो बड़े आराम से फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। मालूम हो कि फरमान जारी होने के बाद से यह 10वीं हत्‍या है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और गहन छानबीन की रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वारदात रविवार की शाम लगभग 8 बजे हुई। नौपुरा जगीर का रहने वाला डिप्टी सरपंच मुहम्मद शफी तेली दोस्त के घर से अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में आतंकियों ने उसके शरीर पर एसाल्ट राइफल से गोलियों की बरसात कर दी। इससे 37 वर्षीय शफी जमीन पर गिर पड़ा। आतंकी उसे मरा समझ वहां से चले गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय ग्रामीणों ने खून से लथपथ शफी को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

स्‍थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया और छानबीन शुरु कर दी। पुलिस को आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+