हरियाणा पुलिस में आयी... 'पहचान कौन'

स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लायकराम डबास आईजी कार्यालय के पार्किंग प्रांगण में हिसार मंडल को 'पहचान कौन' वाहन समर्पित करेंगे।
'पहचान कौन' वाहन में अति आधुनिक किस्म के लेपटॉप, लाइव स्केनर व अन्य उपकरण लगे हुए हैं, जिनसे अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ने बताया कि 'पहचान कौन' नामक वाहन जिसमें लगभग 30 हजार से भी अधिक खूंखार अपराधियों का पूरा ब्यौरा दर्ज है। इस वाहन में लगे फिंगर प्रिंट स्केनर पर किसी भी व्यक्ति के फिंगर प्रिंट लेने पर एक सैकिंड में ही अपराधिक रिकॉर्ड का ब्यौरा स्क्रीन पर होगा।
उन्होंने बताया कि हिसार मंडल के पांचों जिलों हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद व भिवानी के लिए इस तरह की एक-एक गाड़ी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 25 पुलिस अधिकारी लोगों को इस 'पहचान कौन' वाहन के बारे में प्रदर्शनी लगाकर जानकारी देंगे।
इस अवसर पर हिसार मंडल हिसार के पुलिस महानिरीक्षक एएस चावला, हिसार के पुलिस अधीक्षक श्री बी. सतीश बालान सहित रेंज के पांचों जिलों के पुलिस अधीक्षक व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेंगे। पुलिस प्रवक्ता ने आम जनता से अपील की कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर पुलिस के इस अति आधुनिक उपकरणों से लैस इस वाहन के बारे में जानकारी लें।












Click it and Unblock the Notifications