पाकिस्तान से चल हरियाणा पहुंचा एंटी-इस्लाम फिल्म का विरोध

जुम्मा के नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के साथ राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के सैकड़ों लोग बस अड्डे वाली मस्जिद के चौक पर इक_े हुए। प्रदर्शनकारियों ने नमाज के बाद जनसभा की और अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। मुफ्ती जाहिद हुसैन ने आरोप लगाया कि विवादित फिल्म में नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद के जीवन को गलत तरीके से दर्शाया गया है, जो इस्लाम और पूरी दुनिया के मुसलमानों का अपमान है।
हुसैन ने इस फिल्म को भारत में इंटरनेट से हटाने और इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए भारत सरकार की सराहना की। अमेरिकी विरोधी जुलूस में शामिल होने के लिए लोग सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर नूंह में इकठ्ठा होने लगे थे। जुम्मा की नमाज के बाद नूंह की हर गली और रास्तों में लोगों को भारी हजूम उमड़ पड़ा। अमेरिका और इसराइल विरोधी नारेबाजी करते हुए लोग हाथों में काले झंडे लिए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का पुतला लिए जुलूस शहर के बीच से होता हुआ डीसी कार्यालय पहुंचा।
धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नगराधीश (एसडीएम) राजेश कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन में शैकूल हदीश मौलाना मोहम्मद ईसाक, मुफ्ती जाहिद हुसैन, मौलाना शेर मोहम्मद आमिनी और जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अशरफ हुसैन, पूर्व प्रधान ताहिर रू पडिय़ा, पार्षद सलमान खान, सद्दाम हुसैन, मौलाना तैयब हुसैन,मौलाना जफरुद्दीन समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications