बाबा रामदेव ने कहा- अनर्थशास्त्री हैं मनमोहन

बाबा की यह प्रतिक्रिया पीएम के उस बयान पर आयी, जिसमें उन्होंने कहा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं। बाबा ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और इसके जिम्मेदार सिर्फ प्रधानमंत्री हैं। अगर वो सही मायने में अर्थशास्त्री हैं, तो देश के लिये बेहतर आर्थिक रणनीति क्यों नहीं बनाते।
हरिद्वार में एक प्रेसवार्ता में बाबा ने यहां भी काले धन के मुद्दे को जोड़ दिया और कहा कि जब तक काला धन वापस नहीं आयेगा, तब तक देश की अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं होगा। बिगड़ी की बिगड़ी रहेगी।
इसके अलावा बाबा ने कहा कि यूपीए सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर महंगाई का बोझ कई टन बढ़ा दिया है, जिसके नीचे आज जनता दबती चली जा रही है। बाबा ने कहा कि यूपीए सरकार देश को विदेशी कंपनियों के हाथों बेचने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications