यूपी में हिट रहा भारत बंद, सपा-बसपा ने किया विरोध का नाटक: भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने एफडीआई, महंगाई और भ्रष्टाचार, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में एनडीए के राष्ट्रव्यापी बंद को उत्‍तर प्रदेश में पूरी तरह से सफल बताया है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि भाजपा के बंद को राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में व्यापारियों का अभूतपूर्व सहयोग व सर्मथन मिला। जिसके चलते प्रमुख बाजारों के साथ छोटे-छोटे मोहल्लो में स्थित बाजार भी बंद रहें। श्री पाठक ने बताया कि राजधानी लखनऊ में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से विशाल जूलूस निकाल कर केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ घोषित बंद को सफल बनाने की अपील की।

Traders, parties unite to oppose FDI

गाजियाबाद तथा मेरठ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जूलूस निकाला। मेरठ में बाजपेई के साथ उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखिरियाल 'निशंक' भी प्रदर्शन में सम्मलित हुए। आगरा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार व कानपुर में मुख्तार अब्बास नकवी, नोएडा महानगर में राष्ट्रीय मंत्री अशोक प्रधान, सहारनपुर में विधानमण्डल दल के नेता हुकुम सिंह, गोरखपुर में पूर्वप्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद योगी अदित्यनाथ, मुरादाबाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, वाराणसी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने नेतृत्व किया।

श्री पाठक ने कहा पूरे प्रदेश में यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुस्सा है। भारत बंद को व्यापारियों समेत आम जनता का भी समर्थन मिला। सुबह से ही प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जन व व्यापारियों के साथ मिल कर सड़को पर प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर पैदल मार्च , नुक्कड़ सभाओं का आयोजक कर प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार का पुतला फूंका गया। बंद का समर्थन कर रहे व्यापारियों और आम जनता ने भाजपा की मांग का समर्थन करते हुए विदेशी दबाव में एफडीआई लागू करने के फैसले का विरोध करते हुए फैसले को वापस लिए जाने कि मांग की। उन्होंने सपा-बसपा के विरोध को नाटक बताते हुए कहा कि यदि सपा-बसपा को आम जनता की इतनी ही फिक्र है तो राष्ट्रपति भवन जाकर यूपीए सरकार से समर्थन वापसी का पत्र महामहिम राष्ट्रपति को क्यों नही सौप देते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+