भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं येदियुरप्‍पा

BS Yeddyurappa hints at leaving BJP
बेंगलूरु। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत नेता व पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा अब अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करते हुए कहा, "मैं अब नये अवसर की तलाश कर रहा हूं।"

मीडिया से बातचीत में येदियुरप्‍पा ने कहा कि मैं अपना भविष्‍य जल्‍द ही तय करूंगा। दिसंबर तक संभवत: मैं निर्णय ले लूंगा कि मुझे क्‍या करना है।

युदियुरप्‍पा से जब यह पूछा गया कि आप अपना फैसला अभी क्‍यों नहीं सुना रहे हैं, तो उन्‍होंने जवाब दिया कि अगर मैं अभी कुछ बोलूंगा तो जगदीश शेट्टार के नेतृत्‍व वाली सरकार को करारा झटका लग जायेगा।

उन्‍होंने कहा कि अब उनके अंदर पार्टी में कोई अहम पद की कोई लालसा नहीं रह गई है। यहां तक प्रदेश अध्‍यक्ष बनने की भी नहीं। मैंने अपने समर्थकों से कह दिया है किवो हाई कमान के साथ गठजोड़ न करें। मैं राज्‍य इकाई में कोई भी पोस्‍ट को स्‍वीकार नहीं करूंगा। अगर मुझे एक बार फिर मुख्‍यमंत्री बनना होगा तो लोगों की दुआओं और प्रेम के जरिये बन जाउंगा।

ज्ञात हो कि पिछले साल जुलाई में खनन घोटालों के चलते येदियुरप्‍पा पर इस्‍तीफा देने का दबाव बनाया गया था। उसके बाद से वो पार्टी से खिन्‍न रहने लगे। हालांकि वर्तमान में शेट्टार की सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती रहती है, कि येदियुरप्‍पा नाराज़ नहीं हों, क्‍योंकि शेट्टार यह अच्‍छी तरह जानते हैं कि येदियुरप्‍पा के पास बड़ा वोट बैंक है।

यहां तक बेंगलूरु समेत सभी शहरों में किसी भी आयोजन में जहां शेट्टार की तस्‍वीर लगायी जाती है, वहो येदियुरप्‍पा की भी तस्‍वीर होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+