टूटा ममता-मनमोहन का रिश्‍ता, इस्‍तीफों ने ठोक दी ताबूत में आखिरी कील

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। रिटेल में एफडीआई और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के 6 मंत्री आज केंद्र के यूपीए सरकार से आधिकारिक रूप से बाहर हो गये। सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस्‍तीफा सौंप दिया है और अब राष्‍ट्रपति मनमोहन सिंह से मिलने जाने वाले हैं। सभी मंत्री राष्ट्रपति को समर्थन वापसी की चिट्ठी सौंपेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री ने टीएमसी मंत्रियों के इस्तीफे पर कहा कि वो दुखी हैं। इस के अलावा आज रात 8 बजे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह देश के नाम संदेश देने वाले हैं।

TMC ministers tender resignation to PM

सूत्रों का मनना है कि मनमोहन सिंह हाल में लिये गये फैसलों के बारे में देश की जनता को बताएंगे। माना जा रहा है कि पीएम देश को आर्थिक सुधारों के फायदों के बारे में बताएंगे। मालूम हो कि तीन दिन पूर्व एक लंबी बैठक के बाद ममता बनर्जी ने यूपीए सरकार से समर्थन का ऐलान कर दिया था। ममता ने सरकार को अल्‍टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो उनके मंत्री सरकार से इस्‍तीफा दे देंगे।

उल्‍लेखनीय है कि जिन मंत्रियों ने इस्‍तीफा सौंपा है उनमें रेल मंत्री मुकुल रॉय, शहरी विकास राज्य मंत्री सौगत रॉय, पर्यटन राज्य मंत्री सुल्तान अहमद, स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुदीप बंधोपाध्याय, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री शिशिर कुमार अधिकारी, सूचना प्रसारण राज्य मंत्री चौधरी मोहन जटुआ शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+