गाजियाबाद: ट्रक ने सात पुलिसवालों को कुचला, 3 की मौत

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया और ट्रक में आग लगा दी। घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है, लेकिन अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। अनियंत्रित होने के कारण बेकाबू ट्रक पुलिस चौकी में जाकर घुस गया, और वहां बैठे सात पुलिसकर्मी उसकी चपेट में आ गए।
सातों घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। ट्रक चालक इस समय पुलिस की गिरफ्त में है। घायल चार पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल रामकुमार, नवनीत, जितेंदर बुरी तरह से जख्मी जबकि सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह की हालत बहुत की ज्यादा नाजुक बनी हुई है। जो पुलिसकर्मी इस हादसे का शिकार हुए, वो मसूरी इलाके में शांति व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications