मनमोहन से आहत ममता ने कहा 'शॉकिंग एट मिडनाइट'

 Mamata Banerjee
कोलकाता। बंद का तमाशा हुआ, लोग आक्रोशित हुए लेकिन सरकार ने अपना काम कर दिया। उसने सारी चीजों को ताक पर रखकर किराना में विदेशी निवेश पर अपना नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके कारण बुरी तरह से आहत ममता बैनर्जी ने बड़े ही दुखी होकर फेसबुक वॉल पर लिखा है 'शॉकिंग एट मिडनाइट' यानि आधी रात को सदमा। ममता ने आगे लिखा है कि समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार एफडीआई के लिए इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है?

आपको बता दें कि एफडीआई और डीजल के बढ़े दामों से नाराज तृणमूल ने यूपीए से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया है। आज उसके मंत्री अपना इस्तीफा देंगे। उसके बाद सरकार अपनी नई रणनीति के तहत नये चेहरों को कैबिनेट में मौका दे सकती है। लेकिन इससे पहले मनमोहन सरकार को अपना बहुमत साबित करना पड़ेगा।

सरकार के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अब विदेशी किराना स्टोर खुलने में कोई परेशानी नहीं है। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है। ममता बैनर्जी ने फेसबुक पर अपने स्टेटस के नीचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उस बयान का भी वीडियो डाला है जो उन्होंने लोकसभा में बहस के दौरान विदेशी निवेश पर दिया था जब वो वित्तमंत्री थे। जो यह इंगित करता है कि ममता बैनर्जी प्रणब दा से भी खासा नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+