77 फीसदी लोग चाहते हैं पीएम पद से तुरंत इस्तीफा दें मनमोहन

वनइंडिया के पहले सर्वे में सवाल पूछा गया कि कोयला घोटाले को देखते हुए प्रधानमंत्री इस्तीफा दें या नहीं- तो 77.3 लोगों ने जवाब दिया तुरंत दें। इस पोल में 1346 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 1,040 का जवाब था हां तुरंत इस्तीफा दें। वहीं 183 यानी 13.6 फीसदी लोगों ने कहा जांच के बाद और 123 यानी 9.1 फीसदी लोगों ने कहा इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।
अगला सवाल पूछा गया देश की सबसे बड़ी जरूरत इस समय क्या है- इसमें 81.4 प्रतिशत लोगों ने कहा महंगाई को कम करना, जबकि 10.9 फीसदी लोगों ने अपराध को नियंत्रित करना पहली प्राथमिकता बतायी। 7.7 फीसदी लोग मानते हैं कि शिक्षा का स्तर ऊपर उठाना फिलहाल जरूरी है।
हमने तीसरा सवाल रखा कि प्रधानमंत्री पद के लिये सही व्यक्ति कौन है? तो जवाब में 72.9 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लगायी। वहीं 19.6 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी और 7.4 फीसदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को अपना पीएम उम्मीदवार बताया।
इन तीस सर्वेक्षण से यह लगभग साफ हो गया है कि अब देश की जनता नहीं चाहती है कि यूपीए सरकार संसद में बनी रहे। जनता का मन वर्तमान प्रधानमंत्री से खिन्न हो चुका है।
आप क्या सोचते हैं इस बारे में? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।












Click it and Unblock the Notifications