अन्ना रिश्ता तोड़ लेंगे ऐसी उम्मीद नहीं थी: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि अन्ना से ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं थी। अन्ना के रुख से मुझे झटका लगा है। मालूम हो कि बुधवार को अन्ना हजारे ने ऐलान कर दिया था कि अब उनके और केजरीवाल के बीच सारे रिश्ते खत्म हो गये हैं।
अन्ना ने कहा था कि केजरीवाल को पार्टी बनानी है तो वो बनाएं मगर मैं उनके साथ नहीं हूं और ना ही उनके लिये प्रचार करुंगा। अन्ना ने कहा कि केजरीवाल की टीम अपने प्रचार के लिये उनके नाम और फोटो का भी इस्तमाल नहीं कर सकती है।
इसके बाद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अन्ना हम सबके दिलों में बसते हैं और हम उन्हें हर एक मौके पर बुलाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि आज देश बिक रहा है और अब सिस्टम बदलने की जरुरत है। केजरीवाल ने कहा कि अन्ना पिता समान है और हम उनके आदर्शों की इज्जत करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications