जेसीडी आईबीएम में फ्रेशर पार्टी, जमकर थिरके छात्र
सिरसा। जेसीडी आईबीएम कॉलेज द्वारा एमबीए के नवआगन्तुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि जेसीडी विद्यापीठ की प्रबन्ध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह द्वारा की गई।
इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि डॉ. शमीम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नवआगन्तुकों के स्वागत में आयोजित किये जाने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना होता है, जिससे कि वह एक बेहतर मुकाम हासिल कर सकें।

'फंकी मैनेजर समूह' ने किया आश्चर्य चकित
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिन्होंने सभी सभागणों का मन मोह लिया, जिसमें एमबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों 'फंकी मैनेजर समूह' बॉलीवुड गीतों के मिश्रण पर आश्चर्य चकित करने वाला डांस प्रस्तुत किया।

'मस्ती मेकर्स समूह' ने किया मनमोहक डांस
अहल चावला ने द्वारा पंजाबी गीत 'ओ मैडम जी जरा हिल्लो जी' प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। वहीं बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र रवि धवन ने 'तुझको जो पाया' गीत गाकर सुर-ताल का अनोखा समां बांधा तथा एमबीए प्रथम वर्ष के 'मस्ती मेकर्स समूह' एवं नम्रता तथा उसके साथियों द्वारा मनमोहक डांस प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। अर्पण तथा अनमोल ने संयुक्त रूप से 'अभी मुझमें कहीं बाकि है जिंदगी] पर डांस प्रस्तुत किया।

हंसा-हंसाकर लोट-पोट किया
वहीं वरिन्द्र तथा गु्रप ने पंजाबी सकिट 'कमलैयां दी क्लास' प्रस्तुत करके सभी को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया। अंत में एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र दिलदार एवं समूह ने भंगड़ा प्रस्तुत करके दर्शकों को साथ झूमने पर विवश कर दिया। जसकिरत कौर ने 'साहां तो नेड़े' पंजाबी गीत प्रस्तुत किया एवं एमबीए प्रथम वर्ष के जितेन्द्र कुमार ने 'तुझे छू लू जऱा' गीत प्रस्तुत किया।

मिस्टर एंड मिस फ्रेशर
कार्यक्रम में फ्रेशर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में से एमबीए प्रथम वर्ष के अंकित रस्तोगी और पूजा गांधी तथा बीबीए प्रथम वर्ष के दिलजोत एवं दीक्षा को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया, वहीं अंशुल सचदेवा को मिस्टर ईव तथा शेफाली बंसल को मिस ईव चुना गया।

मुख्य उद्देश्य मंच प्रदान करना- शमीम शर्मा
मुख्यातिथि डॉ. शमीम शर्मा ने कहा कि इस समारोह में जो विद्यार्थी मंच पर टिक सकता है वह सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के लिए पहली सीढ़ी पर कदम रख लेता है। उन्होंने कहा कि जेसीडी विद्यापीठ अपने विद्यार्थियों को विश्व स्तर की सुविधाएं प्रदान करवाता है, जिनका उपयोग करके वे अपने भविष्य को आकार प्रदान करते हैं तथा कामयाबी के नए आयाम कायम करते हैं।

प्राचार्य का संबोधन
जेसीडी आईबीएम के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने सर्वप्रथम नवआगन्तुक सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें यह विश्वास दिलवाया कि वे हरसंभव प्रयास करेंगे कि उन्हें निकट भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी बेहतर शिक्षा हासिल करें तथा बेहतर परीक्षा परिणाम लाएं, जिसके लिए उनकी शुभकामनाएं तथा अशीर्वाद सदैव उनके साथ है। उन्होंने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शित की गई कला की काफी सराहना की।

डांस-डांस
इस मौके पर अलग-अलग समूहों ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत किये।












Click it and Unblock the Notifications