3500 किमी क्षमता वाली अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण

जिस उद्देश्य से इसको बनाया गया था, परीक्षण के द्वारा सभी उद्देश्य हासिल हुए। गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने ध्वनि की तिगुनी रफ्तार से तेज चलने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण किया था। 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली यह मिसाइल अपने साथ 300 किलोग्राम वजन तक के पारंपरिक आयुध ले जाने में सक्षम है।
सतह से सतह तक वार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण सेना की ओर से किया गया था। यह मिसाइल सेना में शामिल हो चुकी है। इस मिसाइल (सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस) को भारत तथा रूस के संयुक्त टीम ने बनाया है। अपनी बेजोड़ क्षमता के कारण सेना और नौसेना में नियुक्ति पा चुकी ब्रह्मोस मिसाइल ध्वनि से तीन गुना अधिक रफ्तार से चलने वाली दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल है।












Click it and Unblock the Notifications