सावधान! कल देश में शटर के साथ मीटर भी डाउन

दिल्ली में एयरपोर्ट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और बस अड्डों की ऑटों-टैक्सी यूनियनों ने अपने वाहन न चलाने का ऐलान किया है। ऐसे में लोगों को ऑफिस और अन्य जगह जाने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने गुरूवार को राजधानी में बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गुरूवार को दिल्ली में ऑटो और टैक्सी नहीं चलेंगी।
दिल्ली एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बॉबी ने भी ऐलान किया कि कल एयरपोर्ट से कोई भी ऑटो या टैक्सी नहीं चलेगी। इसके साथ ही दिल्ली के अन्य कई इलाकों में सवारी गाडी नहीं चलाने का ऐलान किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन मनोहर लाल कुमार ने ऐलान करते हुए कहा कि सदर बाजार में कल एक भी दुकान नहीं खुलेगी। एक बैठक के बाद ऐसा ऐलान किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सदर में कल पान की दुकान तक नहीं खुलेगी। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली के अधिमतर बाजार कल बंद रहेंगे। अभी कुछ एसोसिएशन इस बारे में आज बैठक कर चर्चा भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications