ममता के बाद मुलायम के कड़े तेवर, कहा सरकार को आये बुद्धि

मुलायम सिंह ने तल्ख तेवर में कहा कि सरकार रिटेल में एफडीआई वापस ले। उन्होंने कहा कि अपने अडियल रवैये के वजह से कांग्रेस पार्टी काफी कमजोर होगी। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि ममता के बाहर होने से समाजवादी पार्टी का कोई लेना देना नहीं है और वो अपना फैसला 20 को ही लेगी।
आपको बताते चलें कि गुरुवार को राजनीति में एक बड़ा फैसला लेते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपीए से अपने रिश्ते खत्म का ऐलान कर दिया। 3 घंटे से भी लंबे समय तक चली टीएमसी सांसदों के बैठक के बाद ममता ने यह फैसला लिया। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के 6 मंत्री इस्तीफा देंगे। ममता ने साफ शब्दों में इस बात का ऐलान कर दिया कि वो उनकी पार्टी यूपीए 2 में नहीं रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications