6 सिलेंडरों से जनता को डायटिंग सिखा रही है सरकार: ममता

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी तथा यूपीए के बीच की खाई आर गहरी होती जा रही है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ममता ने कहा कि वो अपनी मांगों से पीछे नहीं हटने वाली और इस मुद्दे पर सरकार की तरफ से किसी ने ना तो उनसे और ना ही उनकी पार्टी के किसी नेता से संपर्क करने की कोशिश की है। ममता ने कहा कि "कांग्रेस, यूपीए या पीएमओ ने उनसे संपर्क तक नहीं किया। मेरी 14 सितंबर को सोनिया गांधी से बात हुई थी और मैंने तभी उन्हें बता दिया था कि वे ऐसे फैसलों का समर्थन नहीं करेंगीं।"

Mamata Banerjee

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले सरकार की तरफ से दावा किया गया था प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ममता से बात करने की कोशिश की थी लेकिन फोन पर ममता से बात नहीं हो पाई। मीडिया से बातचीत में ममता ने कहा कि "केंद्र की कांग्रेस सरकार अपने दोहरे बयान से देश की जनता के साथ छल कर रही है। केंद्र का फैसला सारे देश के लिए है और किसी राज्य के लिए नहीं है।" सत्तारुढ़ गठबंधन पर हमला करते हुए ममता ने कहा, "इन बड़े फैसलों से पहले कभी भी कांग्रेस ने हमसे संपर्क नहीं साधा।

ममता ने कहा कि सरकार अब तथ्यों को तोड़ कर पेश करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।" कांग्रेस को कड़ी चेतावनी देते हुए ममता ने कहा कि "यह सरकार एकतरफा फैसला ले रही है, लेकिन इस बार मैं किसी भी तरह से झुकने वाली नहीं हूं। सैद्धांतिक रुप से किसी तरह का समझौता नहीं हो सकता है।" केंद्र सरकार पर व्यंग्य कसते हुए ममता ने कहा कि सरकार रियायती मूल्य पर सिर्फ छह सिलेंडर उपलब्ध करवाकर लोगों को डायटिंग सिखा रही है। मालूम हो कि मंगलवार को ममता ने यूपीए से अपना समर्थन वापस ले लिया था। ममता के एलान के मुताबिक अगर सरकार उनकी मांगों पर शुक्रवार तक कोई फैसला नहीं ले पाती है तो उनके मंत्री शुक्रवार को तीन बजे अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+