बिखर गई टीम अन्ना, टूट गये अन्ना और केजरीवाल के रिश्ते

साफ शब्दों में ऐलान करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक पार्टी बनाना है तो बिल्कुल बनाएं लेकिन इस पार्टी में वो नहीं रहेंगे और न ही वो पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगे। बात यहीं नहीं रुकी। अन्ना हजारे ने यह भी कह दिया कि टीम अरविंद केजरीवाल उनके नाम और फोटो तक का भी इस्तमाल नहीं कर सकेंगे।
अन्ना हजारे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दो सालों तक उन्होंने टीम को संभाला मगर अब हमारी टीम टूट रही है। मेरी और अरविंद की राहें अलग-अलग हो गईं हैं। अन्ना ने कहा कि एक बात जरुर है कि हमारी मंजिल अभी भी एक है। टीम अरविंद अपने दम पर जो करना चाहती है वो करे। अन्ना ने साफ किया कि वो आंदोलन चलाते रहेंगे। एक सवाल के जवाब में अन्ना ने टीम के टूटने पर कहा कि ये उनकी कमजोरी है कि उनकी टीम टूट गई। उन्होंने संभालने की बहुत कोशिश की। हालांकि अन्ना हजारे ने कहा कि टीम के टूटने से उन्हें दुख है।
आज बैठक के बारे में अन्ना ने कहा कि आज की बैठक बेकार नहीं रही। रास्ते अलग-अलग तय हो गये और अब हम अलग-अलग काम करेंगे।अन्ना ने कहा कि वो चाहते हैं कि पार्टी नहीं बनना चाहिए, आंदोलन ही आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन अगर ये राजनीति में जा रहे हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। सरकार ने हमारी
टीम तोड़ने की बहुत कोशिश की थी लेकिन मुझे दुख है कि आज टीम खुद टूट रही है।अन्ना ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा। मैं डेढ़ साल घूमूंगा और लोगों
को जगाऊंगा। इलेक्शन से पहले सरकार को जनलोकपाल लाना पडे़गा।












Click it and Unblock the Notifications