ममता की कठोरता के चलते होंगे मध्यावधि चुनाव

नई दिल्ली। ममता बैनर्जी के समर्थन वापसी के ऐलान के बाद राजनैतिक गलियारों में भूचाल आ गया है जिससे लगता है कि देश में साल 2014 से पहले ही लोकसभा चुनाव हो सकते हैं यानी कि देश की जनता को मध्यावधि चुनाव का भार सहना पड़ सकता है।

एबीपी न्यूज पर दिखायी गयी खबरों की माने तो कांग्रेस के तेवर भी काफी तीखे हैं वो भी ममता की कठोरता के आगे झुकने को तैयार नहीं दिख रही है उस पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की बयानबाजी यह इशारा कर रही है कि अगर चुनाव की नौबत आती है तो कांग्रेस उसके लिए भी तैयार है। लेकिन कांग्रेस पार्टी यह भी दावा कर रही है कि वो ममता को पहले की तरह एक बार फिर से मना लेगी और बार-बार कह रही ही तृणमूल अभी भी उनके साथ है।

गौरतलब है कि मंगलवार को करीब 8 बजे रात को तृणमूल ने अपनी लंबी बैठक के बाद प्रेस वार्ता करके यूपीए से समर्थन वापसी का ऐलान कर दिया है। ममता ने यह कदम डीजल के बढ़े दामों, गैस को सीमित करने और मल्टी ब्रैंड रीटेल में एडफीआई की मंजूरी से नाराज होकर उठाया है।

ममता इन सारी चीजों के विरोध में हैं उन्होंने फैसला वापस लेने के लिे सरकार को 72 घंटे का वक्त दिया था लेकिन सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी इसलिए ममता ने यह कदम उठा लिया। जानिए क्यों और कैसे ममता हुई नाराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+