दिल्ली: मशहूर ह्रदय रोग विशेषज्ञ की गोली मारकर हत्या
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में देर रात मशहूर कॉर्डियोलॉजिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस का मनना है कि आपसी रंजिश के वजह से इस घटना कां अंजाम दिया गया हो। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2:45 बजे दिल्ली के मशहूर सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर संजीव धवन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि फौजी की ड्रेस में एक व्यक्ति डॉक्टर के घर में घुसा और किसी महिला का नाम लेकर चीख पुकार मचाने लगा। चीख पुकार सुनकर डॉक्टर संजीव अपनी बालकनी में आ गए, इससे पहले ही वह सारा माजरा समझ पाते उसने डॉक्टर पर गोली चला दी। गोली लगने से डॉक्टर संजीव की मौत हो गई। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
ने बताया कि डॉक्टर संजीव धवन की उम्र 45 साल थी और वो ख्यातिप्राप्त चिकित्सक धवन राजिंदर नगर स्थित सर गंगाराम अस्पताल में ह्रदय रोग विशेषज्ञ के तौर पर काम करते थे। पुलिस ने बताया कि हमलावर नौकरानी का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications