रिटेल में एफडीआई के समर्थन में राज ठाकरे
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने रिटेल में एफडीआई का समर्थन किया, और साथ ही डीजल के दाम बढ़ाने का विरोध भी किया है। राज ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत बंद का वह समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले पर भारत बंद होना ही चाहिए, लेकिन केवल बंद ही नहीं बल्कि जो लोग करोड़ो का घोटाला किए है उनको गिरफ्तार भी करना चाहिए।
भारत में चल रहे घोटालों में करोड़ों रूपया लूटा जा रहा है। आम और गरीब जनता को इसके बदले में गरीबी सौपी जा रही है। एफडीआई का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह लागू होने से भारत में बेरोजगारों, किसानों और ग्राहकों को फायदा पहुंचेगा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मैं पहले ही बता दे रहा हूं, महाराष्ट्र में एफडीआई के माध्यम से जो भी कंपनी आएगी, उसे यहां के लोगों को राजगार देना होगा।
डीजल के दाम बढ़ाने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार की मजबूरी है, हमको इसे भी देखना चाहिए। इससे निपटने के लिए राज्यों को टैक्स कम कर देना चाहिए। हालांकि राज ठाकरे ने कहा कि डीजल के दाम बढ़ाने के फैसला का मनसे विरोध करती है, लेकिन एफडीआई पर मनसे सरकार के समर्थन में है। उन्होंने फिर कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि जो राज्य एफडीआई का विरोध कर रहे है, उनका बोझ महाराष्ट्र नहीं ढोएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों के नेताओं का कहना है कि एफडीआई से किसानों को फायदा होगा। कुछ राज्य एफडीआई का विरोध करते हुए कह रहे हैं कि विदेशी कंपनियां देश में आकर लोगों को लूटेंगी, लेकिन क्या देश की कंपनियां लोगों को नहीं लूट रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications