शिंदे के बचाव में उतरे दिग्गी, भाजपा पर जमकर बरसे

 Digvijay Singh
नई दिल्ली। गृहमंत्री शिंदे पर गर्माती राजनीति देखकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपना मुंह खोल दिया है। एक बार फिर से यूपीए और अपने मंत्री के बचाव में उतरे दिग्गी राजा ने कहा कि विपक्ष तो हर बात का मूद्दा बना देती है।

उसे समझ में ही नहीं आता कि किस बात पर लड़ना चाहिए और किस बात पर नहीं। अरे गृहमंत्री शिंदे ने यह बयान इस लिए दिया था ताकि वो यह कह सके कि जिस तरह बोफोर्स के इल्जाम झूठे थे वैसे ही कोयला घोटाले का आरोप भी झूठा साबित होगा।

गौरतलब है कि शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बड़ी ही मजाकिया अंदाज में कहा कि देश बोफोर्स भूल गया, कोलगेट भी भूल जायेगा। शोर मचाने से ना कुछ हुआ है और ना ही कुछ होगा।

उसके बाद विपक्ष ने यूपीए पर जमकर धावा बोल दिया। भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा है कि बेशर्म कांग्रेस बोफोर्स का सबक भूल गयी है उसे याद नहीं कि जब से बोफोर्स की सच्चाई लोगों के सामने आयी है तब से ही वो स्पष्ट बहुमत से कोसो दूर रही है। लेकिन तानाशाह कांग्रेस हर समय अपना ही राग अलापती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+