आरुषि हत्याकांड: नूपुर तलवार को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरूषि-हेमराज हत्याकांड में एक बड़ा फैसला आया है। अब से थोड़ी देर पहले आरूषि की मां औऱ इस केस में मुख्य आरोपी बनें डा. राजेश तलवार की पत्नी नूपुर तलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी है।
आपको बता दें इससे पहले की दोनों सुनवाई में कोर्ट ने नूपुर तलवार की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया था। निचली दो अदालत में नूपुर की याचिका को खारिज कर दिया गया था।
गौरतलब है कि गाजियाबाद की अदालत में 30 अप्रैल को समर्पण करने के बाद से नूपुर जेल में हैं। आपको बता दें कि 14 वर्षीय आरुषि की लाश 17 मई, 2008 की रात को नोएडा में तलवार के घर में मिली थी और उसी घर की छत पर से नौकर हेमराज का शव बरामद हुआ था।
इस केस में मां-बाप के ही ऊपर बेटी की हत्या का मुकदमा चल रहा है। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में नुपुर तलवार को आरोपी माना है और उनके ऊपर सबूतों के साथ छेड़-छाड़ करने का आरोप भी लगाया है।













Click it and Unblock the Notifications