ऑनर किलिंग: बेटी की हत्या कर, गुपचुप किया अंतिम संस्कार

उधर, पुलिस की एक टीम श्मशानघाट में जाकर संस्कार के सबूत तलाश करती रही। चर्चा है कि गांव के एक लड़के और लड़की में एक साथ पढऩे के चलते प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों गुरुवार सुबह घर से भागने की फिराक में गांव के बस अड्डे पर पहुंच गए। इसी बीच लड़की के भाई को भनक लग गई। वह मौके पर पहुंचा और अपनी बहन को घर चलने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया।
दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य भी अड्डे पर पहुंच गए और लड़की को जबरदस्ती घर ले गए। इस दौरान लड़का फरार हो गया। देर शाम गांव में चर्चा फैल गई कि लड़की की हत्या करके गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। हालांकि न तो किसी ने पुलिस में शिकायत दी है और न ही ग्रामीण खुलकर बोलने के लिए तैयार हैं।
पुलिस व गुप्तचर शाखा की टीम देर रात तक मामले की छानबीन के लिए गांव में जुटी रही। सूत्रों का कहना है कि लड़का सुरक्षित है, जिस तक पुलिस की एक टीम पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications