आन्‍दोलनकारियों के प्रति सरकार का रूख अमानवीय: मनीष सिसोदिया

jal satyagraha
भोपाल। इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के सदस्‍य मनीष सिसोदिया ने कहा कि इंदिरा सागर बांध का जलस्‍तर घटाये जाने की मांग कर रहे आन्‍दोलनकारियों के प्रति सरकार का रूख अमानवीय है। गौरतलब है कि इंदिरा सागर बांध का जलस्‍तर सरकार ने बिजली की जरूरतों के मद्देनजर दो मीटर बढ़ा दिया है। इसके अलावा भविष्‍य में इसका जलस्‍तर और बढ़ाया जायेगा। बांध का जलस्‍तर 262 मीटर हो जाने से आसपास के गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गयी है और फसल भी नष्‍ट हो गयी है।

जलस्‍तर कम किये जाने की मांग को लेकर ग्रामीण हरदा में आन्‍दोलन पर बैठे थे। आन्‍दोलनकारियों का कहना है कि सरकार जल स्‍तर को पहले जितना ही कर दे और हमें राहत एवं पुनर्वास में मदद करे।

लेकिन 'जल सत्‍याग्रह' पर बैठे लोगों को प्रशासन ने बुधवार की सुबह बलपूर्वक वहां से हटा दिया और लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। प्रशासन ने आन्‍दोलन स्‍थल पर धारा 144 भी लगा दी। इस आन्‍दोलन के बारे में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार इस पर कोई समझौता नहीं करेगी।

इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार को अपना रूख स्‍पष्‍ट करना होगा कि वह आमजनता के साथ है या प्राइवेट कंपनियों का समर्थन करती है। उनका कहना है कि प्रशासन ने आम जनता के साथ अमानवीय व्‍यवहार किया है। सरकार को आम जनता की मदद करनी चाहिए। सरकार को जनता के हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+