स्‍कूली लड़कियों को देखकर राहुल गांधी ने बदल दिया रास्‍ता

Rahul Gandhi
अमेठी। उत्‍तर प्रदेश के अमेठी दौरे पर निकले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को वहां स्‍कूली छात्राओं के विरोध का समना करना पड़ा। राहुल के काफिले को आता देख अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सड़क जाम कर दिया। वो अपनी समस्‍याओं को लेकर कांग्रेस महासचिव से मिलना चाहतीं थीं। मगर तभी अचानक राहुल के काफिले ने अपना रास्‍ता बदल दिया और दूसरे रास्‍ते से होते हुए आगे निकल गये। मालूम हो कि दो साल बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राहुल के अपने संसदीय क्षेत्र और पार्टी के गढ़ में छात्राओं का विरोध कांग्रेस के लिये सही संकेत नहीं हैं।

सूत्रों ने बताया कि छात्राएं मूलभूत समस्‍याओं को लेकर राहुल गांधी से बात करना चाहता थी। लेकिन राहुल के रास्‍ता बदल देने के बाद उन्‍होंने सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी शुरु कर दी। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपनी परंपरागत सीट रायबरेली और अमेठी में भी मुंह की खानी पड़ी थी। दोनों जिलों की 10 में से सात सीटें कांग्रेस के पास थी लेकिन चुनाव बाद यह सिमटकर तीन ही रह गईं। ऐसे में अब छात्राओं को विरोध और राहुल गांधी का बचकर निकलना कांग्रेस के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता।

वहीं दूसरी तरफ विदेशी मीडिया ने भी अब राहुल गांधी को निशाना बनाना शुरु कर दिया है। विदेशी मीडिया ने राहुल की योग्‍यता पर सवाल उठाया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने भी राहुल गांधी पर अंगुली उठाते हुए कहा है कि उनके अंदर ऐसी योग्‍यता नहीं है जिससे यह समझा जा सके कि वो देश चलाने लायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+