200 स्कूलों के टॉइलेट में लगे CCTV कैमरे
लंदन। लंदन से एक चौंका देने वाली खबर आ रही है, जिसको सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। ब्रिटेन में छात्रों पर नजर रखने के लिए लगभग 1 लाख खुफिया कैमरों की मदद ली जा रही है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि स्कूलों के रूम से लेकर टॉइलेट और बाथरूम तक में खुफिया कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे प्लेग्राउंड और क्लब में भी लगाए गए हैं।
'डेली मेल' की न्यूज के अनुसार हाईस्कूल में ऐसे 24 कैमरे और अकैडमी में ऐसे 30 कैमरे लगाए गए हैं। छात्रों के बीच होने वाली मारपीट और चोरी को देखते हुए ऐसा किया गया है। अगर हम कैमरे और छात्रों में अनुपात देखें, तो कई जगह 1 कैमरे पर 5 छात्र का अनुपात बैठ रहा है। यानि एक कैमरा पांच छात्रों पर निगरानी रखने के लिए लगाया गया है।
'बिग ब्रदर वॉच' नाम के एक सामाजिक संगठन ने इस बात का खुलासा किया है। संगठन ने बताया कि 200 से ज्यादा स्कूलों के बाथरूम और टॉइलेट में ऐसे खुफिया कैमरे लगाए गए हैं। संगठन की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल और अकैडमी में 106,710 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्कूलों में कैमरे लगाने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।
कई संगठन सुरक्षा व्यवस्था के इस कदम के विरोध में उतर आए हैं। लोगों का कहना है कि इस कदम से बच्चों के निजी अधिकारों का हनन हो रहा है, जोकि स्वतंत्रता के एकदम खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications