72 फीसदी लोग चाहते हैं मोदी बनें एनडीए के पीएम कैंडिडेट

वनइंडिया तमिल ने सर्वेक्षण में मोदी के अलावा लाल कृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और नीतीश कुमार के नाम दिये। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक इस सर्वे में कुल 17,402 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 72.2 फीसदी यानी 12,560 लोगों ने मोदी को वोट दिया। वहीं आडवाणी को मात्र 10.1 फीसदी यानी 1,762 लोगों ने वोट दिया। वहीं नीतीश कुमार के पक्ष में 9.3 प्रतिशत (1,626 लोग), सुषमा स्वराज के पक्ष में 4.6 प्रतिशत (807) और अरुण जेटली के पक्ष में 3.7 फीसदी (647) लोग रहे।
खास बात यह है कि सर्वेक्षण में भाग लेने वाले लोगों में अधिकांश लोग तमिल भाषी हैं। यानी गुजरात के विकास के पथ पर देखने वाले लोग वाकई में चाहते हैं कि मोदी प्रधानमंत्री बनें।
अधूरे रह जायेंगे नीतीश के ख्वाब
इस सर्वेक्षण से एक बात और साबित होती है कि नीतीश कुमार अगर पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, तो फिलहाल उनके ख्वाब पूरे नहीं होने वाले हैं। वर्तमान राजनीतिक समीकरण यही कह रहे हैं कि नीतीश कुमार मोदी को पीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट करने का कड़ा विरोध कर रहे हैं।
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे नीतीश और मोदी के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। आप भी लें वनइंडिया के सर्वे में भाग।












Click it and Unblock the Notifications