मैं राहुल गांधी को पीएम नहीं बनने दूंगा: मुलायम

mulayam singh yadav
नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री पद पर कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी युवा नेता हैं, वह अच्‍छा काम भी कर रहे हैं लेकिन मैं उनको प्रधानमंत्री पद के लिए नहीं चुन सकता। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार नहीं हूं। उन्‍होंने समय से पहले लोकसभा चुनाव की संभावना जताते हुए कहा कि तीसरे मोर्चे पर फैसला चुनाव के बाद ही लिया जाएगा।

चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले सिंह ने कोलकाता में कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह पार्टी घोटालों में पूरी तरह से डूबी हुई है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी 2014 लोकसभा चुनाव में पूरे दम से लड़ेगी और चुनाव के बाद एक बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्‍होंने कहा कि 2014 चुनाव में उनकी पार्टी को अच्‍छी सीटें हासिल होगी। अगले चुनाव में ऐसा होने वाला है कि उनके बिना कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी।

बुधवार को सपा ने कोलकाता में अपनी पहली राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी। इस बैठक को संबोधित करते हुए मुलायह सिंह ने कहा कि अब सपा को पूरे देश में ले जाना है। उन्‍होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल से ही लोकसभा चुनाव 2014 का खाता खोलेंगे। इस बैठक में उन्‍होंने यूपीए सरकार को भी नहीं छोड़ा।

सिंह ने यूपीए पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने सच्‍चर कमेटी की सिफारिश क्‍यों नहीं मानी। उत्‍तर प्रदेश में अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि हमने यूपी में जो भी वादे किए थे उसे पूरा किया, और जो भी बचे हैं, उनको अगले छह महीने में पूरा कर लेंगे। अब हमको दिल्‍ली में अपनी मजबूती बनानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+