सनसनी फैलाने से बचे मीडिया: मनमोहन सिंह

Manmohan Singh
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया को सलाह देते हुए कहा है कि उसे सनसनी फैलाने से बचना चाहिए। मनमोहन सिंह ने कहा कि मीडिया को कुछ भी लिखने या प्रसारित करने में संयम का परिचय देने चाहिए जिससे देश में खलबली ना मचे। केरल श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ माह में देश में हुई कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं चिंता का विषय है। मीडिया पर बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक सहयोग और अंतरसमूह एवं सामुदायिक संवाद को आगे बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और विचारों की रिपोर्टिग निष्पक्ष, वस्तुपरक एवं संतुलित रूप से किया जाना चाहिए।

मनमोहन सिंह ने कहा कि असम की दुखद घटना के बाद मुंबई, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद और कुछ अन्‍य स्‍थानों पर जो कुछ भी हुआ उसे देखते हुए हम सामजिक शांति और सद्भाव को हलके से नहीं ले सकते हैं। इस घटना के बाद देश के कई इलाकों से पूर्वोत्तर के लोग अपने गृह राज्यों में पलायन कर गए थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में मीडिया की अहम भूमिका है। समाचार और विचार निष्पक्ष और संतुलित होने चाहिए। उसे सनसनी से बचना चाहिए।

उन्होंने मीडिया से संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि कुछ ऐसा लिखा या प्रकाशित और प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए जिससे समाज में विभाजन हो। इसके साथ ही समाज के विभिन्न समूहों और समुदायों को जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए। मीडिया को सलाह देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में संविधान में प्रदान की गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान किए जाने को हमें गर्व है। हमारे देश में मीडिया न केवल लोक अभिव्यक्ति का विश्वसनीय पैमाना है बल्कि यह हमारे देश की अंतरात्मा का संरक्षक भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+