19 शहरों में शुरू होगी मेट्रो रेल सेवा: पीएम

उन्होंने दिल्ली मेट्रो का हवाला देते हुए कहा कि इसमें रोजाना लगभग 22 लाख लोग सफर करते हैं। यह सेवा शहरों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस सेवा को और विकसित करने की जरूरत है। इस सेवा में बस और रेलगाड़ी जैसे सर्वाजनिक परिवहन जैसे माध्यमों का भी एकीकरण करने की जरूरत है। शहरी विकास मंत्रालय ने देश के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं।
सिंह ने कहा कि लगभग 28 फीसदी लोग शहरों और कस्बों में निवास करते हैं, और 2031 यह आंकड़ा बढ़कर 40 फीसदी हो जाएगा। उनका सकल घरेलू उत्पादन में अच्छा योगदान होगा। पीएम ने कहा कि केंद्र 5,000 करोड़ की लागत से 437 किमी के नेटवर्क के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के तहत शहरो के लिए 15,000 लो-फ्लोर बसों का आवंटन किया गया है।
जेएनएनयूआरएम बसों के लिए लगभग 2,000 करोड़ का वादा किया गया है। इस मौके पर सिंह ने कोच्चि को सबसे तेज विकसित होने वाला शहर करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सबसे प्रमुख बंदरगाहों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications