राजधानी में हुआ देश का सबसे महंगा तलाक, हर्जाना 5 करोड़

दिल्ली के एक बड़े व्यापारी अपनी पत्नी और बेटी को मेंटेंस के रूप में पांच करोड़ रूपये देने के लिए तैयार हो गए हैं। सन 1991-92 में इस जोड़े की शादी हुई थी। फरवरी 2012 में इन्होंने तलाक के लिए फेमिली कोर्ट में आवेदन कर दिया था। जब केस कोर्ट में केस चल रहा था, उसी दौरान पति में पांच करोड़ की भारी रकम पत्नी को समझौते के तौर पर देने की बात रखी और पत्नी इसपर राजी हो गई।
इस जोड़े का एक नाबालिग बेटा और बेटी है। बेटे का पालन पोषण पति करेगा और बेटी को पालन पोषण पत्नी करेगी। यह पति अब अपनी पत्नी को पांच करोड़ का भुगतान कर चुका है। इस 5 करोड़ की राशि में से 2.5 करोड़ अपनी बेटी के नाम बैंक में फिक्स डिपोजिट और बची हुई शेष राशि से उसकी पत्नी एक घर खरीदेगी।












Click it and Unblock the Notifications