अपहरण मामले में डिंपल यादव को हाईकोर्ट का नोटिस‎

dimple yadav
लखनऊ। अभी तक राहुल गांधी के खिलाफ बलात्‍कार का मामला लगवाने के आरोप में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव विवादों में चल रहे थे, अब उनकी पत्‍नी और कन्‍नौज से सांसद डिंपल यादव नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डिंपल यादव और कन्‍नौज के डीएम को नोटिस भेजकर 6 हफ्तों में जवाब देने को कहा है।

अब डिंपल भी कानून के घेरे में घिरती नजर आ रही हैं। हाईकोर्ट के एक वकील प्रभात पांडेय ने याचिका दायर की है कि कन्‍नौज उपचुनाव के दौरान डिंपल यादव के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका अपहरण कर उनको मारा पीटा था। बहुत मुश्किल से वह बचकर डीएम आफिस पहुंचे, तो वहां दुबारा उनके साथ मार-पीट की गई। वह गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुनने वाला नहीं था।

उन्‍होंने डीएम और अन्‍य जिले के अफसरों से डिंपल का नॉमिनेशन रद्द करने की गुहार लगाई थी। उन्‍होंने डिंपल पर आरोप लगाया है कि उनके कहने पर मारा-पीटा गया। उनको लोकसभा उपचुनाव में निर्विरोध जिताने के लिए ऐसा किया गया। मामला मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी का था, इस कारण किसी ने मेरी नहीं सुनी। मेरी साथ हुई घटना की जानकारी डीएम को थी, उसके बावजूद उन्‍होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

वकील ने 21 जुलाई को यह याचिका दायर की थी। इस याचिका में डिंपल का चुनाव रद्द कर, इस सीट पर दोबारा चुनाव कराए जाने की भी मांग की गई है। इस मामले की अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+